फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए डा. बने स्वागत समिति के संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच अक्टूबर को आगरा के तारघर मैदान में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए एमएलसी डा. दिलीप यादव को स्वागत समिति का संयोजक बनाया है। डा. दिलीप यादव के साथ-साथ एमएलसी डा. असीम यादव और एमएलसी उदयवीर सिंह 15 सदस्यीय स्वागत समिति के साथ समन्वय बनाते हुए देश भर से आने वाले प्रतिनिधियों की व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन


एमएलसी डा. दिलीप यादव ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ टूंडला स्टेशन पर भी चार और पांच अक्तूबर को कैंप लगाए जाएंगे। यहां जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है वह प्रतिनिधियों को गाड़ियों से ठहरने वाले स्थानों पर ले जाएंगे।

पूरे देश से करीब 15 हजार प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेने आ रहे हैं। जिले से 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है कि जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर प्रतिनिधि कार्ड और किट उपलब्ध है। जो निर्धारित फीस 200 रुपये जमा कर किसी भी समय प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें