फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला महिला का शव

विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
एटा। नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिला है। मायके वालों ने महिला की हत्या कर शव का फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव खडौआ निवासी ज्योति (20) की शादी एक साल पहले उसके मायके वालों ने कोतवाली नगर क्षेत्र उद्देतपुर नगला चंदी निवासी मोहरपाल के साथ की थी। गुरुवार को वह अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय उसका घर के अंदर शव को फंदे पर लटकता हुआ लोगों ने देखा। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एक साल में दो दिन के लिए गई थी मायके
एटा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतका शादी के बाद से वह भैया दूज पर केवल दो दिन के लिए अपने मायके खडौआ गई थी। मौके पर महिलाओं ने बताया कि आए दिन पति सहित अन्य ससुरालीजन ज्योति के साथ बेरहमी से मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें