फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुप नहीं रहेेंगे सूकर क्षेत्र के युवा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। सूकर क्षेत्र को तीर्थ बनाने की मांग व्यापक होती जा रही है। ‘अमर उजाला’ के अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तीर्थनगरी के कई संगठनों के युवाओं ने मिलकर वराह मंदिर परिसर में सोरों को सूकर क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि वे अब लगातार शासन प्रशासन से तीर्थनगरी की मांग करेंगे। सोरों के तीर्थनगरी घोषित नहीं होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


सूकर क्षेत्र युवा शक्ति ने एलान किया कि अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोरों आदिकाल का तीर्थ है। इसे सरकारी स्तर पर तीर्थस्थल घोषित होने का हक मिलना चाहिए। युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की कि सोरों सूकर क्षेत्र के लोगों की मांग पर ध्यान दें और तीर्थस्थल घोषित करें। बताया गया कि सोरों तीर्थ में भगवान वराह ने अवतार लेकर पृथ्वी का उद्धार किया। यह आदि तीर्थ है और इस तीर्थ का जिक्र पद्म पुराण, ब्रह्म पुराण, मतस्य पुराण, शिव पुराण, स्कंद पुराण, अग्नि पुराण, भागवत पुराण, देवी भागवत पुराण, गर्ग संहिता, महाभारत एवं हरिवंश पुराण आदि में है। इस प्राचीन तीर्थ के महत्व, पौराणिकता एवं प्राचीनता पर सरकारों का ध्यान नहीं है, जो असहनीय है। सूकर क्षेत्र के लोग लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
भगवान वराह और गंगा मां की जय जयकार करते हुए युवाओं ने संकल्प लेते हुए सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि पूरे सूकर क्षेत्र की युवा शक्ति एकजुट होकर शासन, प्रशासन से सोरों को सूकर क्षेत्र घोषित करने की मांग करती है। मांग पूरी नहीं होने तक सूकर क्षेत्र के लोग अनवरत अभियान चलाएंगे। हेमंत शास्त्री, वंशीधर शास्त्री, सतीश भारद्वाज, लालो चरौरे, रिंकू पचौरी, मोना तिवारी, अमित महेरे, संतोष वार्ष्णेय, सनी अग्रवाल, मोहित चौबे, बिट्टू भारद्वाज, मुकेश निर्भय, विकास निर्भय, विष्णु, नवल, कन्हैया लाल तिवारी, भोला तिवारी, चंदन चरौरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें