आगरा। स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय यूपी स्टेट स्टूडेंट्स ओलंपिक का आयोजन किया गया है। शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में इसका रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन माउंट लिट्रा और द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ आगरा में नृत्य, गायन, पेंटिंग, फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं।
शुभारंभ संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष स्पर्श बंसल, सीबी जदली और मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य रंजीता राय, चंद्रशेखर ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन में 20 जिलों के करीब 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एकल नृत्य के अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग में फतेहपुर के मयंक श्रीवास्तव, बालिका वर्ग में फतेहपुर की ही रति वर्मा पहले स्थान पर रहीं। अंडर-22 वर्ष में फतेहपुर के ही माइकल बर्नार्ड ने बाजी मारी। समूह नृत्य के अंडर-19 वर्ष में आगरा पहले और बाराबंकी दूसरे स्थान पर रहा। आयोजन में गगन मदान, मो. अखलाक, शुभम वर्मा, देशदीपक कुलश्रेष्ठ, विकास गहलौत, दिव्यांशु आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।