फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस से बैग चोरी, नौ मिनट खड़ी रही देर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। अमृतसर से मुंबई जा रहे यात्री का बैग चोरी होने पर स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस को मथुरा जंक्शन पर रोक दिया। चेनपुलिंग करते हुए यहां ट्रेन को 9 मिनट तक रोके रखा गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


मुंबई के राजसत्सम कालोनी में डी ब्लाक निवासी मनोज लाला अपने पुत्र के साथ अमृतसर से स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। रास्ते में निजामुददीन स्टेशन निकलते ही उनका बैग चोरी हो गया।

बैग में लैपटॉप, बेटे के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्र, क्रेडिट कार्ड, तीन हजार रुपये व कपड़े थे। बैग न मिलने पर मनोज व उसके बेटे ने ट्रेन में हंगामा किया और कोच कंडक्टर के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी। मथुरा में सुबह 10:10 बजे ट्रेन रुकते ही रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन


इस पर जीआरपी स्टाफ ने मनोज लाला से तहरीर ली, तभी ट्रेन चल दी। मनोज लाला ने ट्रेन की चेन खींच दी और चिक काटने को कहा। आनन-फानन में जीआरपी ने चिक काट कर दी। इसके बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ने दिया गया। इसके चलते ट्रेन नौ मिनट तक मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही।

मथुरा से कासगंज के बीच रात 9:20 बजे चलने वाली फास्ट पेसेंजर में चेनपुलिंग करने पर पकड़े गए युवक की आरपीएफ ने जमकर पिटाई की। राया में चेनपुलिंग होने पर ट्रेन काफी समय तक खड़ी रही। यह ट्रेन आए दिन चेनपुलिंग का शिकार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें