फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में बनेगा फोरलेन रिंग रोड

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। पर्यटन की दृष्टि से गोवर्धन क्षेत्र को विकसित करने जा रही योगी सरकार गोवर्धन बाईपास के अलावा भी यहां फोरलेन रिंग रोड बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए 1,661 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ये रिंग रोड गोवर्धन परिक्रमा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के साथ बाईपास के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया था। योगी सरकार ने भी गोवर्धन क्षेत्र में विकास कार्यों की योजना तैयार की है। अब गोवर्धन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग को केंद्र मानते हुए नया रिंग रोड बनाने की तैयारी है।

35 किलोमीटर में बनने वाला यह रिंग रोड दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 और आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-11 से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा भी इस फोर लेन रिंग रोड को दो और स्थानों पर आसपास के प्रमुख मार्गों से जोड़ने की योजना है। इसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया है, जिस पर राजकीय निर्माण निगम को काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें