फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा: बारगाह ए इलाही में किया सजदा

विज्ञापन
अलविदा जुमा: बारगाह ए इलाही में किया सजदा
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अलविदा जुमा की नमाज पूरे जिले में अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज करने के बाद हर खास ओ आम के लिए दुआ मांग की। नमाज को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
जिला मुख्यालय की जामा मस्जिद, नदरई गेट मस्जिद, अंबेडकर तिराहा मस्जिद, सर्कुलर रोड मस्जिद, बड्डृ नगर, अहरौली, सूत की मंडी सहित अन्य इलाकों की मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। कस्बा नदरई, बिलराम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा करने पहुंचे। जिला मुख्यालय पर कासगंज कोतवाली क्षेत्र में 25 स्थानों पर जुमा की नमाज अदा की गई। जिले भर में 54 स्थानों पर जुमा अलविदा की नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर नमाज अदा करने के दौरान पुलिस प्रशासन को कड़ी चौकसी रखनी पड़ी। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी हर स्थान पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जगह जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। एसपी सुनील कुमार, एसडीएम भरत लाल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल ने नमाज स्थलों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें