फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या, गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला शव

Sat, 03 Nov 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव निर्वस्त्र हालत में बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की।

विज्ञापन

  
13 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के पास बाग में शौच के लिए गई  थी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वो घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन तलाश में जुट गए। छात्रा जिस ओर शौच के लिए गई थी उस ओर परिजनों ने भाई को भेजा। 

खोजबीन में जुटे परिजनों को उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में बाग में पड़ा मिला। किशोरी की चुन्नी उसके गले में बंधी हुई थी। इससे संभावना जताई गई कि हत्या चुन्नी से गला घोंटकर की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवक हिरासत में

जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ ही एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चर्चा है कि एक युवक घटना के बाद से गायब है। पुलिस का शक उस पर भी है।  

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें