मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। चार संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। एक्टिव केस की संख्या फिर से बढ़ी है। जिलें में एक्टिव केस 40 हो गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई थी। शनिवार तक जिले में एक्टिव केस की संख्या मात्र 31 रह गई थी। लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिलने के बाद एक बार फिर से एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है। 13 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। नए संक्रमितों को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की गाइड लाइन में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। जरा भी दिक्कत होने पर जांच अवश्य कराएं।
13 नए संक्रमित मिले हैं लेकिन उनके किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसलिए उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ