फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 13 जीवन जीने की कला सिखाता है बौद्ध दर्शन

Fri, 27 Dec 2024 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिछवां के नगला मितकर में हुआ कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव नगला मितकर में शुक्रवार को बौद्ध कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का शुभारंभ ग्राम प्रधान देवगंज कोतवाल शाक्य ने फीता काट कर व बौद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन जीवन जीने की कला को सिखाता है। उनके सिद्धांत और आदर्श युवा पीढ़ी और नौनिहालों के प्रारंभिक जीवन का स्तर सुधारने के लिए बेहद जरूरी है। भगवान बौद्ध के जीवन से ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति अपने अंदर के प्रकाश की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया को मैत्री और करुणा के सूत्र में बांधने का मार्ग बुद्ध के उपदेशों से ही संभव है। बौद्ध का जीवन हमें त्याग, करुणा और अनुशासन को सिखाता है। बौद्ध अनुयायियों ने जीवन से प्रेरणा लेने व बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेतराम शाक्य, दीपक शाक्य, अवनीश शाक्य, संत कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें