फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अन्नपूर्णा राशन की 13 दुकानों का निर्माण, 34 और बनेंगी

Thu, 16 Oct 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अब राशन वितरण को भी सुलभ बनाया जा रहा है। जिले में 13 नई राशन की दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं। इन दुकानों के शुरू होने से अब कार्डधारकों को राशन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राम पंचायतों में पहले उचित मूल्य की दुकानों की कमी होने के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ता था। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई दुकानों के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। 10 लाख रुपये की लागत से एक दुकान का निर्माण किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों को 8 लाख रुपये मनरेगा योजना के तहत मजदूरी और सामग्री मद से बनाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक दुकान पर बैठने, स्टॉक रखने और वितरण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ग्रामीण राजाराम, संतोष कुमार, रुपकिशोर ने बताया कि गांव में राशन की दुकान का निर्माण होने से बड़ी राहत मिलेगी।
मनरेगा परियोजना निदेशक विकल कुमार ने बताया कि राशन की 13 दुकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। लोगों की सुविधा के लिए 34 और नई राशन की दुकानें बनेगी ।
-
इन गांवों में बनाई गई हैं दुकानें
-विकास खंड कासगंज के ग्राम पंचायत भड़पुरा भरसौली, कानरखेडा, सोरोंजी विकास की ग्राम पंचायत श्यामसर, कैंडी, सहावर की ग्राम पंचायत जमालपुर, नगला नैनसुख, अमांपुर की ग्राम पंचायत खुशकरी, गेंदूपुरा गोवर्धन, सैलई, पटियाली की ग्राम पंचायत जिनौल, ककराला, गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत अलीपुर दादर, सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत भुजपुरा में राशन की नई दुकानें बनाई गई हैं। नई दुकानों के संचालन होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें