फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया ऐसा बवाल...पुलिस के छूट गए पसीने

Tue, 29 Oct 2024 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्र ट्यूशन से घर लौट रहा था। इस दौरान उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया जा सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग पर सोमवार को हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


ग्राम महरमपुर निवासी रोहित (23) बीडी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। परिजन के मुताबिक सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह ट्यूशन पढ़ने चला गया था। दिन में करीब 3 बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास से गुजरा। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। 

ये भी पढ़ें -  UP: परिवहन अधिकारियों की गजब की लापरवाही, मंडलायुक्त के सामने रखे सड़क सुरक्षा के फर्जी आंकड़े; दी गई चेतावनी
विज्ञापन



राजाखेड़ा मार्ग पर लगा दिया जाम
वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे लोग परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। लोगों ने शव रखकर राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसीपी शमसाबाद गिरीश कुमार भी आसपास के अन्य थानों के फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजन को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक लोग चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते रहे। करीब दो घंटे एसीपी एवं सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह के समझाने पर लोग माने। एसीपी ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा पीड़ित परिवार को दिलाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   हाईवे पर वाहनों के खड़े होने से हादसा: बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को मारी टक्कर, महिला की मौत



डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
कस्बे के कागारौल रोड चौराहे पर सोमवार की शाम डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर समेत चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक खेरागढ़ के समाधि रोड निवासी ओमप्रकाश (56) सोमवार को खेरागढ़ सब्जी मंडी गए थे। शाम करीब 6 बजे वह साइकिल से लौट रहे थे। कागारौल रोड चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लोगों को सड़क से हटाकर आवागमन दुरुस्त कराया। उधर, त्योहार से पहले हादसे में मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें