फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paneer: असली के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर, 125 किलो कराया नष्ट; ऐसे करें पहचान

Thu, 24 Apr 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

असली के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर खा रहे हैं। आगरा के फतेहपुर सीकरी रोड पथौली स्थित अंबे डेयरी पर मिलावटी 125 किलो पनीर नष्ट कराया गया।
 
विज्ञापन
दुकान पर रखा पनीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने फतेहपुर सीकरी रोड पथौली स्थित अंबे डेयरी में छापा मारा। यहां बेहद गंदगी में पनीर बन रहा था। पामोलिन ऑयल भी मिला, इससे मिलावट की आशंका पर 125 किलो पनीर नष्ट कराया है। पामोलिन ऑयल की टिन जब्त कर ली है। लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि सहालग में पनीर की आपूर्ति अधिक हो रही है। ऐसे में मिलावटी और घटिया पनीर पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई है। पथौली में अंबे डेयरी में छापे के वक्त मालिक योगेंद्र सिंह मिले। निरीक्षण करने पर ड्रम में तरल पदार्थ भरा था। मक्खी भिनभिना रहीं थीं। बेहद गंदगी थी। दुर्गंध भी आ रही थी। यहां पामोलिन ऑयल की टिन मिली।

 

बना हुआ पनीर मिला, ये मिलावटी और घटिया प्रतीत हो रहा था। सेहत के लिए असुरक्षित देखते हुए इसे नष्ट करा दिया है। पामोलिन ऑयल की टिन जब्त कर ली है। पनीर और ऑयल का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। डेयरी का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। नमूना फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी

 
विज्ञापन

ऐसे करें पहचान 
1- अगर आप असली और नकली पनीर में पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले पनीर को पानी में उबालना होगा। पानी में पनीर को उबालने के बाद उसको बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद पनीर जब ठंडा हो जाए। उस पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर छोड़ देना है। अगर यह करने के बाद पनीर का रंग हल्का लाल होता है। ऐसे में पनीर को डिटर्जेंट या यूरिया की मदद से बनाया गया है। 
2- असली पनीर का पता उसकी खुशबू की मदद से भी लगाया जा सकता है। नकली पनीर में किसी भी तरह की कोई खुशबू नहीं आती है। वहीं असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है। 
3- इसके अलावा असली और नकली पनीर के बारे में  पहचान उसको उंगलियों से मसलकर भी की जा सकती है। अगर पनीर मसलने के बाद टूटकर गिर रहा है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि पनीर नकली है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें