कासगंज। अमांपुर तिराहे से चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर 125 कार्टून रिफाइंड चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोविंदपुर सादाबाद हाथरस निवासी गौरव ट्रक ट्रेलर का चालक है। वह 10 अप्रैल को मुंदाफोर्ट गुजरात से रिफाइंड राग गोल्ड लेकर चला। वह 13 अप्रैल को सुबह लगभग 4 बजे अमांपुरा तिराहा पहुंचा। उसे बांके बिहारी गोदाम में रिफाइंड उतारनी थी, लेकिन गोदाम बंद होने के कारण उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में सो गया। इस बीच किसी चोर ने ट्रक के तिरपाल को काटकर 125 कार्टून रिफाइंड चोरी कर लिया। जब उसकी आंख खुली और उसने तिरपाल कटा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शनिवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद