फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेनी के साए में जिला, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बंगाल की खाड़ी से उठे फेनी चक्रवात का साया जिला पर भी मंडरा रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। अलर्ट के बाद किसानों की रातों की नींद उड़ गई है। गेहूं की फसल पकने के बाद अब कटाई और थ्रेसिंग का काम जोरों पर है। इसी बीच प्रशासन के अलर्ट ने किसानों की सांसें अटक गई हैं। प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में उठे फेनी चक्रवात के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो और तीन मई को बारिश होने की संभावना के साथी ही आंधी आने की भी प्रबल संभावना बताई गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अब तक थ्रेसिंग किए गए गेहूं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दे। इसके अलावा जो गेहूं की फसल खेत में खुली पड़ी है। उसके भी गट्ठर बना लें, जिससे आंधी आने पर वे इधर-उधर न उड़ें। पहले से ही गर्मी को देखते हुए किसान आंधी और बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। वहीं, प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के बाद किसान काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें