एटा। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाओं का दौर जारी है। रविवार को सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
शहर में मंडी समिति ने व्यापारियों ने पाकिस्तान की अर्थी निकालकर दाह संस्कार किया। इस मौके पर सतीश गुप्ता मंत्री, शंकर दादा, महेश वर्मा, रत्नाकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, नवजोत वर्मा, अजीत मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने जीटी रोड पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कल्लू भाई सैफी, जावेद सिद्दकी, मोहम्मद सलमान अब्बास, लियाकत अब्बासी मौजूद रहे।
मौन रख कर झुकाए सिर
कमला नगर स्थित एआईसीटी कंप्यूटर केंद्र पर प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एवं पीड़ित परिवारों को सांत्वना की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों में चंद्रमोहन वार्ष्णेय, गीतू वार्ष्णेय, वीरेंद्र मौल, देवेंद्र मौल आदि प्रमुख हैं। यश योग सेवा समिति ने कलक्ट्रेट सभागार में कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह, डॉ विशाल गुप्ता, रजनी गुप्ता, पवन यादव आदि प्रमुख हैं।
बावसा में निकाला कैंडल मार्च
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, सुनील सोलंकी के नेतृत्व में बावसा में कैंडल मार्च निकाला गया। इनमें अनुज चौहान, कृष्ण प्रताप सिंह, कन्हैया ठाकुर आदि प्रमुख हैं।
शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। रामलाल कुशवाहा, डॉ बृजेश दीक्षित, डॉ विनीता तिवारी, डा. दिनेश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, विवेक प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, विवेक प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की श्री राम बाल भारती में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अभिलाख सिंह, रनवीर सिंह, डॉ रामनिवास यादव, सत्यवीर सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, डॉ आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ जिला इकाई ने दुश्मन देश पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दिवंगत वीर सपूतों को दो मिनट की श्रद्धांजलि अर्पित की। करतार सिंह, रामकिशन, मुकेश पहलवान, बालकपूर, रमेश उठवरिया आदि प्रमुख हैं। राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा ने घंटाघर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इनमें विशन पाल सिंह चौहान, राम अवतार मिश्रा, बसंत पतझड़, अभिनव मिश्रा, महेश सोलंकी शामिल रहे।
आर्थिक सहायता के लिए आगे आए शिक्षक, लाखों का संग्रह
शहीद परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी पहल शुरू कर दी है। शिक्षा अधिकारियों के साथ दर्जनों प्राथमिक शिक्षकों ने लाखों रुपए का धन संग्रह कर प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। कुछ शिक्षक शिक्षिकाएं एक दिन का वेतन दे रहे है।
खानकाहे बरकातिया ने दिया 50 हजार का चेक
शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए मारहरा की खानकाहे बरकातिया और जामिया आले रसूल द्वारा डीएम को 50 हजार रुपये की मदद का चेक सौंपा गया। दरगाह के सज्जादानशीन सिब्तैन हैदर ने डीएम आईपी पांडेय को चेक दिया।