फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन के लाइसेंस पर हो रहा था प्लाईबोर्ड का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। वन विभाग ने रविवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान आरा मशीन के लाइसेंस पर प्लाईबोर्ड का काम होता मिला। इस पर वन अधिकारी ने आरा मशीन सीज और लाइसेंस जब्त करते हुए मशीन स्वामी को नोटिस थमा दिया।

जिला वन अधिकारी दिवाकर वाशिष्ठ ने सूचना पर नारायन दास गुप्ता की आरा मशीन की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरा मशीन परिसर में प्लाईबोर्ड तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा तमाम प्लाईबोर्ड तैयार रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने प्लाईबोर्ड कारोबार संबंधी विभागीय लाइसेंस मांगा, लेकिन आरा मशीन स्वामी लाइसेंस नहीं दिखा सके। कारोबारी के पास आरा मशीन पर लकड़ी चीरने का लाइसेंस था। इस पर डीएफओ ने आरा मशीन को सीज कर दिया और लाइसेंस को जब्त कर मशीन स्वामी को नोटिस दे दिया। डीएफओ ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में अनियमितता पाई गई है। ऐसे में मशीन सीज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें