फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार बरसाना प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। शहीद भगत सिंह क्रांतिदल द्वारा 15 जनवरी को प्रात: आठ बजे से पीली कोठी तिराहे से करहला रोड तक रन फॉर बरसाना प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बेटियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


बेटियों के लिए यह प्रतियोगिता बरसाना के इतिहास में पहली बार हो रही है। आयोजन की व्यवस्था रिटायर्ड फौजी पदम सिंह कर रहे हैं। पदम सिंह पिछले एक वर्ष से बरसाना की बेटियों को दौड़, लंबी कूद, कुश्ती, कबड्डी एवं निशानेबाजी सिखा रहे हैं।

पदम फौजी ने बताया कि ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर को पढ़ने के बाद आगरा, मथुरा, कोसी, होडल तक की बेटियां बरसाना पहुंच रही हैं। प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाने के लिए विख्यात कथक नृत्यांगना नलिनी और कमलिनी भी बरसाना पहुंच रही हैं। प्रतियोगिता में एसएसपी, सीओ छाता, ब्रज फाउंडेशन के विनीत नारायण, समाजसेवी अनुज गर्ग आदि शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें