फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने कया लाइन हा जर, एसएसपी ने दोबारा तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवागढ़। डायल 100 पर तैनात सिपाही को सुविधा शुल्क लेने के आरोप में एएसपी क्राइम ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद एसएसपी ने उसी सिपाही को उसी क्षेत्र में रहने को कहते हुए तैनात किया है। सिपाही की करतूत को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी है कि सुविधा शुल्क वसूलने के लिए सिपाही किसानों को भी बख्श नहीं रहा है।

रविवार को खाद लेकर जा रहे किसान को भी सिपाही ने सुविधा शुल्क के चक्कर में पकड़ कर थाने ले गया। इससे जनप्रतिनिध के साथ ही किसान लोगों में सिपाही के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


पिछले दिनों शराब तस्कर को सुविधा शुल्क लेकर छोडने के आरोप में डायल 100 पर तैनात एक सिपाही को एएसपी क्राइम ओपीसिंह ने लाइन हाजिर किया था। साथ ही उसे अधिकारियों ने पुलिस लाइन में तैनाती करने का आदेश दिया था। इसके बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने उस पर मेहरवानी दिखाते हुए उसे फिर से अवागढ़ क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कहते हुए तैनाती दे दी।


लोगों ने बताया कि लाइन हाजिर होने के बाद भी सिपाही डायल 100 की गाडी में सवार होकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। जुआ,सट्टे की सौदेबाजी करने के साथ ही सिपाही किसानों पर भी सुविधा शुल्क का दंश मार रहा है। रविवार को दुकान से खाद लेकर जा रहे मैक्स सवार सिपाही ने उसे नकली खाद ले जाने की कह रोक लिया। इसके बाद सिपाही ने किसान के पास मौजूद रुपये आदि को अपने कब्जे में लेकर मैक्स को थाना अवागढ़ ले गया। जहां थाना प्रभारी को नकली खाद होने की बात कह कर मैक्स थाने में खडी करा ली।

जबकि किसान एक दुकान से असली खाद खरीदकर ले जा रहा था। इस तरह से लाइन हाजिर होने के बाद भी सिपाही 100 डायल की गाडी में सवार होकर अवागढ़ क्षेत्र में लोगों को परेशान कर रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

-------

अवागढ़ थाना क्षेत्र में खाद लेकर जा रही मैक्स को पकड़ा गया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही को पिछले दिनों शिकायत पर डायल 100 से हटाया गया था।
आशीष तिवारी, एसएसपी एटा
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें