फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करेगी राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम

Fri, 19 Oct 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि डॉ. प्रवीन तोगड़िया की लखनऊ-अयोध्या रैली पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने मुलायम सरकार की मानसिकता का परिचय दिया है। 21 अक्तूबर को तोगड़िया साधु-संतों के सानिध्य में अयोध्या कूच करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर की सुबह हजारों लोग अयोध्या कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर संतों को जबरन उठाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को नागपुर में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मोदी सरकार को कहा कि राम मंदिर पर सरकार कानून लेकर आए। यही बात वह लंबे समय से सरकार को कह रहे थे। कहा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता व संघ परिवार के लोगों की भी इच्छा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बने। कश्मीर में धारा 370 हटे और वहां कश्मीरी पंडितों की वापसी हो। क्योंकि कश्मीर ऋषियों का है पत्थरबाजों का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें