फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को किया हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित

Sat, 15 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बच्चों को किया हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आकांक्षा परामर्श दात्री समिति ने बापू नगर स्थित आकांक्षा स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष डा. हेमलता ने बच्चों को बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिंदी का विकास ही हिंदुस्तानियों का विकास है। उन्होंने बच्चों को हिंदी भाषा बोलने के लिए प्रेरित किया। डाइटीशियन रेणुका डंग ने बच्चों को घर का पका हुआ खाना खाने के विषय में समझाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोटी में सबसे ज्यादा पोषण होता है, जो शरीर को चुस्त और ताकतवर बनाता है। प्रधानाचार्य डा. सरोज प्रशांत और सचिव सुभाषिनी पालीवाल ने बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अंतर समझाया। हिंदी भाषा की उपयोगिता के बारे में बताया। इस दौरान डा. दीपा रावत, वीना खंडेलवाल, नीलिमा पाटनी, रेखा अग्रवाल, मोना सिंह, अनुज जैन, शैफाली सिंह, कंचन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें