एटा। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और केंद्र, प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का भारत बंद जिले में बेअसर रहा। हालांकि कांग्रेस ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। वहीं सपा ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोनों दलों के लोगोें ने डीएम को ज्ञापन देकर महंगाई का विरोध किया।
--------------
जुलूस में तांगे से चले कांग्रेसी
सोमवार के भारत बंद के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बाजार बंद कराने में सफल नहीं हो पाई। लेकिन जुलूस में तांगे से चलकर कांग्रेसियों ने विरोध जरूर जताया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने तांगे पर सवार होकर गली धानमील स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, गांधी मार्केट, कचहरी होता हुआ कलक्ट्रेट पर पहुंचा। जहां कांग्रेस नेताओं ने डीएम आईपी पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने भी कांग्रेस के धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर चोब सिंह धनगर, जसवीर सिंह यादव, भगवान स्वरूप प्रजापति, सुरेंद्र कश्यप, अनिल सोलंकी, राकेश कश्यप, राजेंद्र यादव, विजय सिंह शाक्य, प्रमोद महाजन, अरविंद कश्यप समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
------------
सपा के धरने में दिखी भीड़, जमकर की नारेबाजी
धरने के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। सपाइयों ने जीटी रोड स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला और धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ सभा की। सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। साथ ही एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी जीशान अहमद, जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर राजू, भूपेंद्र प्रजापति, अनिल यादव, रामविलास यादव, राजू यादव, विनोद यादव, सुनील यादव, डा. ओमेंद्र यादव, रमाशंकर लटधारी, किरन यादव, शशिप्रभा शाक्य, अज्जो देवी मौजूद रहीं।
------------
कम्युनिस्ट पार्टी ने निकाली बाइक रैली
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान माकपाइयों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाइक रैली कलक्ट्रेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कामरेड राजाराम यादव, कामरेड ज्ञान सिंह बघेल, नीरज कुमार, अमित कुमार, महेश यादव मौजूद रहे।
-------------
जगह-जगह तैनात रही पुलिस
सपा, कांग्रेस और माकपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बाजारों के साथ धरना स्थल पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।
प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी
सोमवार को भारत बंद के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ गए। दरअसल, कचहरी चौराहे पर संबोधन के लिए एक कांग्रेस नेता ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव का नाम पुकारा। इस पर जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नदारद रहे कई कांग्रेस नेता
भारत बंद प्रदर्शन के दौरान तमाम कांग्रेस नेताओं ने खुद को दूर रखा। इस दौरान शहर कमेटी के नेताओं के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने से चर्चा का आलम रहा।
सपा ने महंगाई के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन -फोटो
जलेसर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तानाशाही के चलते जंगलराज कायम है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं, व्यापारियों के साथ लूट तथा महंगाई चरम पर है। यह कहना है पूर्व सपा विधायक रणजीत सुमन का। वह तहसील पर धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इससेे पूर्व पूर्व विधायक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम प्रेरणा सिंह को ज्ञापन सौंपा। धीरेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव, नीरज यादव, प्रदीप यादव, राजाराम यादव, सागर यादव, रवींद्र यादव, मोहम्मद अजमी खान आदि मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में बंद विफल
जलेसर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का असर नाम मात्र के लिये भी नहीं दिखाई दिया। बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में मौजूदा केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस अध्यक्ष संजू रजा ने कहां कि महंगाई का विरोध निरंतर जारी रहेगा। विश्वंभर दयाल गुप्ता, राजेश यादव, सरोज देवी, खेमचंद्र कुसुम, अमित अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, पप्पु कुरैशी, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।
महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन
अलीगंज। सपा ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में मंहगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में जनता डिग्री कालेज कैल्ठा में सभा आयोजन की। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान, मजदूर, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रदेश में जंगल राज है। अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव, राजेश गुप्ता, सुभाष शाक्य, संतोष यादव प्रधान, नूर हसन, भोले खां, केपी सिंह यादव, महेंद्र सिंह प्रधान, दलवीर सिंह यादव, रन सिंह यादव, शिवकुमार सिंह, मोहसिन खां, तसद्दुक हुसैन, रामलडै़ते, राजेश यादव, रंजीव यादव, विकास यादव, विक्रांत यादव आदि मौजूद रहे।