फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के सुइसाइड का वीडियो सामने आया

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बौद्ध विहार कालोनी में जिस गीता नाम की विवाहिता ने सुइसाइड किया था उसका वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में गीता आत्महत्या करते नजर आ रही है। बताया जाता है कि वीडियो में गीता पंखे पर अपने दुपट्टे को बांधकर आत्महत्या करती दिख रही है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र की कालोनी बौद्ध विहार में राजकपूर की पत्नी गीता (26) ने 27 जुलाई की रात को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को जो वीडियो जारी हुआ है उसमें गीता खुद को कमरे में बंद करती नजर आती है और फिर अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे पंखे से बांधती दिखती है।

बाहर खड़ी उसकी सास काफी शोर मचाती है लेकिन गीता ने दरवाजा नहीं खोला है। जिस तरह से वीडियो बनी है उससे लग रहा है कि ससुराल वाले ही वीडियो बना रहे थे। बीच बीच में आवाज भी आ रही है कि वीडियो बन रही है। बताया जाता है कि गीता ने जिस दिन आत्महत्या की है उसी दिन का उसका जन्मदिन था। वहीं गीता के भाई हेमेंद्र कुमार ने बताया कि अगर ससुराल वाले कोशिश करते तो उसकी बहन को बचाया जा सकता था। पुलिस को भी काफी देर बाद सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें