फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद ग्रामीणों को मीठा पानी मिलने की जागी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाथबंत ब्लाक के गांव फतेहपुर कटैना के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। गांव में सालों बाद ग्रामीणों को मीठा पानी मिलने की उम्मीद जागी है। जलनिगम द्वारा करीब 90 लाख की धनराशि से गांव तक मीठा पानी लाने को तेजी से कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


हाथबंत ब्लाक के गांव फतेहपुर कटैना में सालों से खारे पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज तक दौड़ लगानी पड़ रही है, इसके बावजूद समुचित मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने खारे पानी की समस्या दूर करने के लिए जलनिगम अधिकारियों से गुहार लगाई थी।

जलनिगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में गांव में खारे पानी की समस्या के निदान के लिए नई बोरिंग कराने का प्रस्ताव तैयार किया। चार साल में जलनिगम द्वारा गांव के आसपास तीन-चार बार बोरिंग कराई गई, परंतु हर जगह से खारा पानी निकला। इसके बाद जलनिगम ने गांव से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव में बोरिंग कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में जलनिगम के अधिशासी अभियंता सीएस सोलंकी ने बताया कि गांव फतेहपुर कटैना में खारे पानी की समस्या को देखते हुए जलनिगम की ई एंड एम आगरा शाखा द्वारा दूसरे गांव में बोरिंग कराई गई। बोरिंग कराने के बाद पानी की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। उम्मीद है वहां पीने लायक मीठा पानी ग्रामीणों को जल्द मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें