फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव

विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। एक पखवाडे़ पूर्व प्रेम प्रसंग के मामले में सहयोगी सकरा निवासी पप्पू का अपहरण नहीं वरन उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को नहर में बहा दिया। उसकी हत्या में प्रयुक्त अंगोछा एवं उसकी चप्पल झांकियों से अपहरण की प्राथमिकी के बाद न्यायालय में सरेंडर सतेंद्र कुमार ने पुलिस कस्टडी रिमांड में आने के बाद कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद दी गई ताबड़तोड़ दबिश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के बाद आरोपी सतेंद्र पाल ने तीन दिवस पूर्व न्यायालय में सरेंडर किया था। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाने के बाद निशान देही पर अंगोछा एवं चप्पले बरामद कराई। वहीं पप्पू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। वहीं युवक युवती के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया।
बताते चले कि सकरा के आश्रम से हुए अपहरण एवं उसके बाद आश्रम में रह रहे बाबा द्वारा आत्महत्या किये जाने पर मामला हाई प्रोफाइल हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार किये गये प्रयासों के चलते दो आरोपी न्यायालय में सरेंडर कर चुके है। बाकी भी अतिशीघ्र सरेंडर करने के लिये लगातार न्यायालय में सरेंडर प्रार्थना पत्र डाल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें