फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

लंबी प्रतीक्षा के बाद सोमवार की रात्रि को मौसम की पहली बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाल बदल गया। रात के समय पारा काफी गिर गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए।
जिले में काफी दिनों से बारिश न होने से गर्मी से लोग अकुलाहट महसूस कर रहे थे। लोगों के लिए सोमवार की रात सुकून लेकर आई। ठंडी हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश होते ही पारा भी नीचे आ गया। बारिश से पारा 27 -28 डिग्री से घटकर 24 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को भी मौसम दिन निकलने पर भी काफी देर तक मौसम सुहावना बना रहा। इसके बाद धूप निकलने पर भी आसमान में बादल घिरे रहे, जिससे लोगों का तपन भरी गर्मी से राहत मिल गई। दिन के समय भी अन्य दिनों की अपेक्षा पारे में गिरावट रही। पिछले कई दिनों से दिन का पारा 44 डिग्री से 46 डिग्री के बीच चल रहा था जो घटकर 39 डिग्री तक रह गया। रात के समय हुई बारिश से किसान के चेहरे भी खिल गए। इस समय खेतों में कई फसल चल रही हैं।
विज्ञापन

किसान ने शुरू की परेवट की तैयारी
कासगंज। रात के समय हुई बारिश से खेतों को नमी मिल जाने के बाद किसान ने अगली फसल की बुवाई के लिए परेवट की तैयारी शुरू कर दी है। किसान को अब खेतों में बाजरा की बुवाई करनी है। इसके अलावा धान की पौध की रोपाई करनी है। जिसके लिए खेतों में परेवट होनी है।
बारिश से हो गया जल भराव
रात के समय हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। नदरई एटा मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव हो गया। यह जलभराव दिन के समय भी नहीं निकल सका। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो गई। वाहन चालकों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ा। इसके अलावा सड़कों पर बने गड्ढों में भी पानी भर जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
बारिश न होने से किसान काफी चिंतित था। खेतों में फसल सूख रही थी। अगली फसल की बुवाई भी पिछड़ रही थी। रात के समय बारिश हो जाने के बाद किसान के दोनों काम हो गए- राम सिंह किसान


हल्की बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत
मिरहची। चिलचिलाती धूप उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। आये दिन बढ़ रहे तापमान को लेकर भी लोग व्याकुल होते दिख रहे थे । लेकिन मंगलवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी में राहत देने का काम किया है। दूसरी ओर पानी के अभाव में सूख रही फसलों को बारिश का पानी मिलने से हरियाली में बदलने लगी है। जबकि किसानों को अभी आसमान में उमडे काले बदराओं से वर्षा की काफी उम्मीद दिखाई देने लगी है। धान की फसल भी रोपाई की तैयारी में है। वर्षा होते ही किसान अपने खेती कार्य में जुट जाएगा। इसलिए आसमान में की ओर अभी नजर टिकाए हुए है।

अलीगंज में फिर बरसे मेघ
एटा। गरमी उमस से जूझ रहे शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही। सोमवार शाम से उमड़े बादल रात को कई जगह बरसे लेकिन शहरवासियों को बूंदों से ही तसल्ली करनी पड़ी। मंगलवार दिन की चटक धूप के बाद फिर लोगों में बारिश की आस बढ़ी लेकिन शहर में फुहारें तक नहीं आईं। जबकि अलीगंज में बारिश होने से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश की आस लगाए लोग मायूस हो रहे हैं। पखवाड़े से बढ़ रही गरमी उमस के बाद निकटवर्ती जिलों में ही नहीं वर जिले के सीमांत क्षेत्रों में भी दो बार बारिश हो चुकी है लेकिन शहर पर इंद्रदेव की कृपा नहीं हो रही। मंगलवार सुबह से घुमड़े बादलों के चलते जहां धूप सामान्य रही सनकी हवा ने भी उमस का कहर कम कर दिया। दोपहर को बढ़ी गरमी उमस के बाद लोगों को बारिश की आस बंधी लेकिन मायूस रहे। जबकि अलीगंज तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोग झूम उठे। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 27 से मानसून की भविष्यवाणियों से आस लगाए लोगों को बस एक दिन का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें