फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय पर वेटरनेरी डिप्लोमा छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि के डिप्लोमा छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों की नाराजगी फार्मेसी डिप्लोमा के लिए सेवा नियमावली में तीन साल बाद भी संशोधन न होने से है। हालांकि प्रदर्शन दौरान कुलपति मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


वेटरनेरी विवि में संचालित फार्मेसी डिप्लोमा के लिए सेवा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पिछले तीन साल से शासन स्तर पर लंबित है। इसमें डिप्लोमा धारकों का पंजीकरण तथा नियुक्ति के लिए डिप्लोमा की अनिवार्यता शामिल है। इसके अलावा डिप्लोमा की समय अवधि भी तीन माह और बढ़ाए जाने से पुराने छात्रों का डिप्लोमा की वैधानिकता भी संकट में पड़ गई है। यह प्रक्रिया भी शासन स्तर पर लंबित है। इसी को लेकर वेटरनेरी फार्मेसी डिप्लोमा के छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

उपरोक्त मांगों के संदर्भ में ज्ञापन निदेशक डिप्लोमा कोर्स डॉ. विकास पाठक को दिया है। इस दौरान विनोद यादव, कुलदीप सिंह, शिखा शर्मा, प्रियंका सिंह, नीलम कुमारी, अमित कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें