गोवर्धन (मथुरा)। अधिक मास मेला समापन की ओर है। रविवार की प्रात: छह परिक्रमार्थियों की चेन तोड़ ली। एक मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। कई लोगों की जेब कट गई। छह लोगों के पर्स भी चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
अधिक मास मेला 13 जून को संपन्न होगा। मेला में शनिवार की देर रात भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की प्रात: दर्शनों को मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी। इसी का फायदा उठा कर असामाजिक तत्वों ने अपने हाथ दिखाए। एक साथ सक्रिय हुए गैंग ने मानसी गंगा स्थित मंदिर पर विशाल पुत्र चेतराम
निवासी शमसाबाद, नीरज यादव व मोहित यादव आगरा, कुंतलेश गौतम अलीगढ़ व अन्य की चेन तोड़ ली। ग्रेटर नोएडा निवासी सोनिया का मोबाइल चोरी कर लिया। मानसी गंगा पर भीड़-भाड़ में छह लोगों के पर्स पार कर दिए।