फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांट में हत्या कर फेंकी गई महिला की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। चार दिन पूर्व मांट के गांव जाबरा के जंगल में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या कर शव फेंकने के 72 घंटे बाद भी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं करा सकी है। 72 घंटे बीतने पर अब महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


24 अप्रैल को मांट के गांव जाबरा के मजरा हरदयाल निवासी चरन सिंह के खेत में दोपहर दो बजे 32 वर्षीय महिला की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मांट पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। शनिवार को 72 घंटे पूरा हो गए लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मांट पुलिस ने भी महिला की शिनाख्त के प्रयास नहीं किए। शनिवार को एक दरोगा पोस्टमार्टम पहुंचा और शिनाख्त के लिए आने वालों के बारे में जानकारी की। अब महिला का अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुुलिस मान रही है कि कहीं दूर से महिला को लाकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें