फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगें मिनी कुंभ के दर्शन

विज्ञापन
पूजा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। महर्षि दुर्वासा ऋषि की तपोस्थली कांमर में शुक्रवार को मिनी कुंभ के दर्शन होंगे। 11 कुण्डीय चतुर्वेदीय विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर 20 मंडलों के साधु-संतो हिस्सा लेगें। प्रसाद ग्रहण करने आगरा से दिल्ली के मध्य की 52 पालों की सिरदारी हिस्सा लेंगी। प्रसाद बनाने में 200 कारीगर चार दिनों से जुटे हुए है।
विज्ञापन


108 बसंत देख चुके महात्यागी संत गणेशदास महाराज ने बताया कि भक्तों के सहयोग से आश्रम पर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के समापन पर देशभर के साधु-संतों सहित नागा साधुओं को विदाई दी जाएगी। शुक्रवार को होने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए छह वार्ड बनाए गए हैं। एक वार्ड में करीब 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

छह वार्डों में एक साथ 15 हजार ग्रामीण प्रसाद ग्रहण करेंगे। सारी व्यवस्थाएं गांव वालों की ओर से की जा रही हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भाग लेंगे। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। भंडारे में दो लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। भंडारे में करीब पांच सौ टीन देशी घी एवं 125 बोरी चीनी की खपत होगी। इसके लिए ग्रामीणों को वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें