फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलादेवी भवन पर तीन महिलाओं के मंगलसूत्र उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर से जेबकतरों ने तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए। महिलाएं चौकी पर शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ के मध्य यहां पर जेबकतरे सक्रिय रहते हैं। डीएम नेहा शर्मा व एसएसपी डॉ. मनोज कुमार के कैलादेवी भवन के निरीक्षण करने के ही दौरान यह शिकायत उनके समक्ष रखी गई थी। उन्होंने कहा था कि जेबकतरों को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला व पुरुष जवानों को तैनात किया जाएगा लेकिन नवरात्रि के तो पहले ही दिन तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए।

गले से मंगलसूत्र गायब होने के बाद महिलाएं रोती ही हुई कैलादेवी चौकी पर गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तो उनकी एक बात नहीं सुनी। चौकी पर मीडिया के साथी पहुंचे तो पुलिस हरकत में आ गई। इनमें बजरंग नगर की निवासी मनीषा देवी, ओमनगर निवासी सपना देवी एवं तीसरी महिला निशा राठौर थीं। यह तीन मामले वह हैं खुद चौकी पर चलकर आए थे लेकिन जेबकतरों ने पहले दिन कइयों के मोबाइल के साथ अन्य सामान को पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें