फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया

विज्ञापन
एसिड अटैक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। घर में सो रही महिला पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे महिला करीब साठ प्रतिशत तक झुलस गई। महिला को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राई निवासी मीना पत्नी रामनरेश शनिवार रात अपने घर में सो रही थी। तभी अज्ञात लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर एकत्रित हो गए।

महिला को आनन-फानन में अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। वही महिला के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद सामने आ रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें