फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चंडीगढ़ की 96 पेटी शराब बरामद की

विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुडवारा। जनपद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 96 पेटी शराब समेत चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सिढ़पुरा पुलिस ने कस्बे के अमांपुर रोड स्थित सबस्टेशन के निकट से एक बोलेरो गाड़ी में चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 85 पेटी शराब पकड़ ली। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लेकर महेंद्र कुमार निवासी सिद्धपुर अमांपुर, राणा प्रताप निवासी बगराई सिकंदरपुर वैश्य, भोले चौहान निवासी बगराई सिकंदरपुर वैश्य को हिरासत में ले लिया।

वहीं कादरगंज रोड नगला भवानी से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 11 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की। यह शराब एक घर और बोलेरो में रखी थी। यह शराब नकली शराब तैयार करने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में रेपर, स्टीकर, ढक्कन और होलोग्राम भी मिले। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से देवेंद्र निवासी नगला भवानी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन आरोपी तिरमल, प्रमोद, अशोक निवासी नगला भवानी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें