फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा को बदनीयत से खेत में खींचा

विज्ञापन
women
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय के पास कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को कोहरे में दो युवक जबरन खेतों में खींच ले गए। छात्रा ने बचाव करते हुए विरोध किया और एक युवक के सिर में पत्थर मार दिया। इसके बाद युवक भाग गए। छात्रा चिल्लाती बदहवास हालत में रोड की ओर भागी। सूचना पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर निवासी छात्रा थाना खैरगढ़ के एक गांव में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार को साथी छात्राएं टेंपों से चली गई। इसके चलते छात्रा साइकिल से अकेली कोचिंग के लिए घर से निकली। कोहरे में जैसे ही थाना उत्तर क्षेत्र के ग्राम नगला पानसहाय के पास पहुंची तभी दो युवक खड़े मिले। छात्रा के परिजनों की मानें तो युवक छात्रा को अकेला देख साइकिल समेत खेतों में खींच ले गए।

साइकिल पास के खेत में फेकने के बाद छात्रा को करीब आधा किमी खेतों में उठा ले गए। विरोध के दौरान छात्रा के कपडे़ तक फट गए। इसी बीच छात्रा के हाथ खेत में पड़ी ईट लगते ही उसने एक युवक के सिर में मार दी। ईट के लगते ही युवक लहूलुहान हो गया। ईंट लगते ही युवक भाग निकले। युवकों के भागने के बाद छात्रा चीखती हुई सड़क की ओर दौड़ी और सूचना कोचिंग सेंटर संचालक को दी। सूचना मिलते ही स्टाफ और पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गांव के युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घने कोहरे के बीच साइकिल सवार छात्रा ने खुद के बचाव के लिए हर संभव कोशिश की।छात्रा को जैसे ही पत्थर हाथ लगा तो उसकी जान में जान आ गई। उसने पूरी ताकत से युवक के सिर में पत्थर मारा। लहूलुहान होते ही युवकों के पैर उखड़ गए। युवकों के भागते वह तेजी के साथ रोड की ओर भागी,राहगीरों की मदद ली। छात्रा के कपड़े फटे होने के साथ युवकों के सिर में चोट लगने के कारण खून तक के निशान लगे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें