फिरोजाबाद। नए साल के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवार में ‘नववर्ष आनंदोत्सव’ का आयोजन धूमधाम से हुआ। आदिनाथ भगवान का 52 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। यमुना की तलहटी का इलाका आदिनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
आदिनाथ भगवान पर पहले रत्न कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य दिनेश जैन को मिला। सात स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। जिसका सौभाग्य ओमप्रकाश जैन, प्रताप जैन, गिरीशचंद्र जैन, अभय कुमार, विवेक जैन को मिला। इसके बाद 11 रजत कलश एवं 33 ताम्र कलशों से आदिनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक किया गया। पंडित रिषभ जैन ने चंद्रप्रभु विधान का आयोजन किया।
मंत्रों की ध्वनि पर श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। आचार्य विमल सागर कलश की स्थापना विवेक कुमार ने की। अजय जैन बजाज, अतुल जैन, बबलू, संजीव, योगेंद्रप्रकाश जैन, पंकज पुजारी, राजीव जैन रागी, अरुण जैन पीली कोठी, डा. महेंद्र जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, आनंद जैन, अतिवीर जैन, राजा जैन मौजूद रहे।