फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाट-माप विभाग ने पांच दुकानों के काटे चालान

विज्ञापन
बाजार  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बाट-माप विभाग की ओर से भोगांव-बेवर स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। कार्रवाई से बाजार में हड़कंप रहा। टीम ने कुल 26 दुकानों की जांच की। अनियमितता मिलने पर पांच दुकानों का चालान किया गया।
विज्ञापन



भोगांव और बेवर क्षेत्र में गुरुवार को बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार ने टीम के साथ कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। जीटी रोड स्थित राशिद हुसैन की लकड़ी की टाल, प्रेमदास की आरा मशीन और जीटी रोड स्थित गंगा ढाबा के समीप स्क्रैप डीलर निजाम के यहां अनियमितता मिली। दुकानदारों ने बाट का सत्यापन भी नहीं कराया था।

इसके अलावा बेवर क्षेत्र में बिजली घर के समीप प्रगति धर्मकांटा और छिबरामऊ रोड स्थित जवान कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा द्वारा भी सत्यापन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव व बेवर में अनियमिता पाए जाने पर इन सभी पांच दुकानों के चालान किए गए। विभाग द्वारा अचानक की गई जांच से दुकानदारों में हड़कंप देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें