फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस पर वृद्घा ने लात घूसों से पीटने एवं पुत्रवधू के साथ अभद्रता करने आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के तोतलपुर निवासी वृद्घा सरोज देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मनोज कुमार को भेजे पत्र में कहा विगत 19 दिसंबर की शाम चंद्रवार गेट पुलिस चौकी से दारोगा के साथ पुलिस कर्मी घर आए। और बेटे को पूछते हुए गाली गलौज करने के साथ मारपीट की।
बेटे गंगाराम के काम पर जाने से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। आरोप है मारपीट के दौरान बचाव में पुत्रवधू डोली से अभद्रता कर मारपीट की। अबोध नातिनी को फेंकते हुए घर में रखा सामान फेंक दिया और थाने लाकर अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वृद्घा का आरोप है कि उसने विपक्षियों के खिलाफ चार अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब विपक्षियों ने साजिश के तहत मेरे बेटे को फंसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस मेरे बेटे को फंसाकर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा सरोजदेवी के बेटे पर रिपोर्ट होने से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस तरह से मारपीट किए जाने के आरोप गलत हैं।