फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा देने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सौंख/राया(मथुरा)। गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे भरतपुर घुश्यारी गांव निवासी बाइक सवार तीन दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सौंख-गोवर्धन मार्ग पर गांव फोडर के पास हुआ। तीनों युवक दोस्त थे। तीनों सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। गांव में तीन शव एक साथ पहुंचे तो कोहराम मच गया। आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले। उधर, चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ लिया।
विज्ञापन


भरतपुर के गांव घुश्यारी निवासी गुरदीप (20) पुत्र चंद्रभान, मुनेश (22) पुत्र मुंशीराम शर्मा और मोहित (21) पुत्र हरवीर तीनों दोस्त थे। बुधवार की शाम तीनों दोस्त बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए घर से निकले थे। एक ही बाइक पर सवार तीनों दोस्त देर रात सौंख-गोवर्धन मार्ग पर गांव फोडर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी भिड़त हो गई। हादसेे मे गुरदीप और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मुनेश गंभीर रुप से घायल हो गया।

मगोर्रा पुलिस ने मुनेश को अस्पताल भिजवाया। कुछ ही देर बाद मुनेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचित किया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव घुश्यारी में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तीनों युवक सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे थे और परिक्रमा देने के आते वक्त हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें