फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ ने संबद्घीकरण पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा पिछले दिनों तैनात रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शशी कुमार का पिछले दिनों शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया था। चिकित्सक ने इस पर सवाल उठाते हुए राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई बताया।
विज्ञापन


संबद्धीकरण को गलत बताते हुए डा. शशी कुमार ने डीएम एवं सीएमओ को पत्र भेज कर इसे राजनीतिक दबाव में हुई कार्रवाई बताया। साथ ही इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित का कहना है कि संबद्धीकरण का फैसला जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा लिया गया है।

शिकोहाबाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ की जरूरत थी, ताकि मरीजों को इलाज मिल सके। जहां पर चिकित्सक ज्यादा होते हैं। वहीं से संबद्धीकरण किया जाता है। एक एनेस्थेटिक चिकित्सक को भी संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में संबद्ध किया है। डा. शशी कुमार का कोई भी पत्र या प्रत्यावेदन अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें