मैनपुरी। त्योहार के चलते दूसरे दिन भी रोडवेज बसों के हालातों में कोई सुधार नजर नहीं आया। रविवार को भी बसों में भीड़ के चलते लोगों को बैठने की जगह नहीं मिली। वहीं चौराहों पर भी लोग बसों का इंतजार करते रहे।
बता दें दिवाली त्योहार व भाई दूज को लेकर रोडवेज बसों पर ज्यादा लोड पड़ गया। हालांकि परिवहन विभाग ने इसके सुधार के लिए काफी दावे किए। लेकिन भीड़ के कारण सभी दावे बौने साबित हुए। आलम यह रहा कि भाई दूज के दूसरे दिन भी बसों में लोगों ने खड़े होकर यात्रा की।
यात्री रोहन ने बताया कि वह इटावा से मैनपुरी के लिए बैठे थे। लेकिन पूरी यात्रा के दौरान बैठने के लिए सीट नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बसों के अंदर काफी भीड़ रही। कई जगहों पर तो बस में जगह नहीं होने के कारण सवारियां बैठ नहीं सकी।
वहीं रामपाल का कहना है कि उन्हें मैनपुरी से कानपुर के लिए जाना था। एक घंटे के इंतजार करने के बाद बस आई। लेकिन उसमें भी भीड़ के कारण बैठने की जगह नहीं मिली। उनका कहना है कि भाई दूज के दूसरे दिन भी बसों में कोई सुधार नहीं आया है। हालंाकि रविवार होने के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली।