उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नायक ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों की को सुना। मोहल्ला जय जयराम वाल्मीकि बस्ती में बने सामुदायिक शौचालयों में अवैध कब्जे की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम सदर डीपी सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र लाल और पालिका के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए। काली नदी के निकट कूड़ा डंपिंग की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम सदर व ईओ को कूड़ा डंपिंग के लिए अन्यत्र जगह चयनित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जो योजनायें हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उनका क्रियान्वयन हो। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र को विकास संबंधी जो योजनाओं के मौके पर जाकर निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी और सीओ सिटी को कानून व्यवस्था को बनाए रखने को निर्देशित किया। तहसीलदार सदर को संचालित पोर्टल के निगरानी रखने और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिशाषी अभियंता विद्युत को लाइन लॉस कम करने, कैंप लगाकर नए विद्युत कनेक्शन देने और गरीबी रेखा के नीचे के व्यक्तियों को निशुल्क कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा मनीष नायक, रवेंद्र सिंह नायक, मनोज यादव, महेशचंद्र नायक, हरि सिंह राजपूत, मनोज कुमार गुप्ता, केपी सिंह, आकाशदीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।