फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रंग में रंगेगा हेमा का गोद लिया का गांव

विज्ञापन
वेबसाइट का उद्घाटन करतीं हेमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी के गोद लिए गांव रावल में सभी मकानों को एक ही रंग में रंगने की तैयारी की जा रही है। रविवार को गांव पहुंची सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर दरवाजे का रंग भी एक जैसा ही होना चाहिए। रंग के लिए आगे बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी रविवार की दोपहर को गांव रावल में पहुंची। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। विकास के जो कार्य लंबित रह रहे हैं उन्हें समय से पूरा कराने का निर्देश अफसरों को दिए। सांसद ने कहा कि रावल गांव के विकास में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने अपनी निधि से बनाए जा रहे कम्युनिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके बाद चिकित्साकेंद्र को भी देखा। गांव में टूटे पड़े बिजली के पोल को देखकर नाराजगी जताई। बिजली अफसरों से इन्हें ठीक कराने को कहा। मकानों को एक ही रंग में पुतवाने को भी कहा। इस पर सहमति भी बन गई है। इससे पहले सांसद ने जेल कंपाउंड में कदंब और तमाल के पौधे रोपे। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, ग्राम प्रधान विजय, मितुल पाठक, असित शंकर, हेमंत गोयल, आशीष अग्रवाल, अलोक मंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सांसद ने किया ब्रज स्पॉट वेबसाइट का शुभारंभ
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने रविवार शाम होटल राधा अशोक में ब्रज स्पॉट वेबसाइट का शुभारंभ किया। आकाश भारद्वाज ने बताया इस साइट का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस साइट पर पर्यटकों को मथुरा के मंदिर, होटल, प्रसाद खरीदने के स्थल, रेस्टोरेंट तथा टूर और ट्रैवल्स की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर मोहित अग्रवाल, मयंक गोस्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें