फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच किया शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच किया शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)।
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बे में हुई दोहरे हत्याकांड के बाद से ही दोनों पक्षों के घरों में काफी कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव कस्बे में आते ही कोहराम मच गया। दोनों ही परिवारों के घरों पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क था। दोनों ही शवों का पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

कस्बे में सबसे पहले युवक रवि का शव पहुंचा। भीड़ को देखते हुए रवि के शव को कश्यप मुहल्ले के चौक पर रखा गया। चौक पर ही रवि के परिवारीजन, रिश्तेदार और समाज के लोग एकत्रित थे। शव को बूढ़ी गंगा के राजघाट पर ले जाया गया। सीओ पटियाली, पीएसी व पुलिस बल शवयात्रा के दौरान अंतेष्टी स्थल तक साथ रहा। अपराह्न तीन बजे दूसरे पक्ष के वृद्ध देवराज का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा। देवराज का शव उनके घर ले जाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। उनके आवास पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वृद्ध देवराज का अंतिम संस्कार कादरगंज गंगाघाट पर कराया गया। यहां एसडीएम, सीओ सहित पीएसी व पुलिस के जवान मौजूद रहे। सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस को इन दिनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर हमला करने की आशंका सता रही थी। ऐसी स्थिति में शवयात्रा के मार्ग और अंतेष्टी स्थल पर पुलिस ने कांबिंग करके यह सुनिश्चित किया कि कहीं लोग हमला करने के लिए एकत्रित न हों। पुलिस की इस सतर्कता से बिना किसी व्यवधान के दोनों पक्षों के शवों की अंतेष्टी हो गई। दोनों ही पक्षों के घर के आसपास पुलिस का पहरा लगातार बना हुआ है, जिससे कहीं कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें