फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लिए भटक रहे 500 गरीब

विज्ञापन
HOME SHIMLA
विज्ञापन
एटा। कांशीराम आवास कालोनी में निरस्त आवासों के दोबारा आवंटन को लेकन आवेदक डूडा दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। निरस्त हुए आवासों को आंवटित कराने के लिए 500 से अधिक आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन


मानपुर और कासगंज रोड किनारे पीएसी बटालियन के पास स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में 223 उन आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है, जो महीनों से बंद पड़े थे और लाभार्थी ने उसे किराए पर दे रखा था। प्रशासन ने जरूरतमंदों से दोबारा आवेदन मांगे थे।

223 आवासों के मुकाबले पांच सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। आवास पाने के लिए आवेदक लगातार डूडा दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। पीओ डूडा का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद आवेदकों का सत्यापन करा कर आवासों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें