फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी गेंट्री में फिर हुआ हादसा, पटरी से उतरे टैंक बैगन

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। टैंक बैगन के पटरी से उतरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रविवार देर रात को बाद के रेलवे यार्ड से रिफाइनरी जा रही रेलगाड़ी बीटीपीएन के तीन टैंक बैगन गेंट्री में पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


रविवार रात्रि करीब 11.20 बजे बाद रेलवे यार्ड से टैंक बैगन गाड़ी बीटीपीएन रिफाइनरी से तेल लेने के लिए जा रही थी। यह ट्रेन रिफाइनरी गेंट्री में 500 मीटर अंदर पहुंची कि तीन टैंक बैगन पटरी से उतर गए। बड़ी मशक्कत के बाद एक्सीडेंट रिलीफ क्रेन की मदद से तीनों टैंक बैगन को पटरी पर लाया गया।

इसके बाद ट्रेन को रिफाइनरी में अंदर भेजा गया। 24 घंटे में दो बार टैंक बैगन के पटरी से उतरने के मामले को लेकर सोमवार दोपहर को एडीआरएम डीके सिंह बाद रेलवे यार्ड व गेंट्री में ट्रैक इंजीनियरों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


एडीआरएम ने ट्रैक का निरीक्षण किया। शनिवार रात्रि को भी बीटीपीएन के तीन टैंक बैगन गेंट्री गेट के पास पटरी से उतर गए थे। एडीआरएम डीके सिंह ने ट्रैक सही करने के निर्देश दिए हैं।

हो सकता है बड़ा हादसा
मथुरा। रिफाइनरी के निकट बाद रेलवे यार्ड व गेंट्री में तेल के टैंक बैगनों के पटरी से उतरने और पेट्रोल व अन्य पेट्रोलियम पदार्थ के रिसने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें