फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की 33 केवीए लाइन का तार चोरी, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार की रात में चोर घिरोर से अरांव के मध्य करीब 120 मीटर 33 केवीए की लाइन का विद्युत तार काटकर ले गए। तार चोरी की इस घटना की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुबह मिली। अफसरों ने मौका मुआयना किया। वहीं तार चोरी होने से करीब 33 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी के गांव दन्नाहार से घिरोर होते हुए अरांव तक 33 केवीए की विद्युत लाइन खींची गई है। इससे घिरोर, अरांव क्षेत्र के साथ करीब 40 से 45 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पूर्व दन्नाहार से घिरोर के मध्य 33 केवीए की लाइन को काट लिया गया था।

पर, ग्रामीणों की सक्रियता के चलते चोर कटे तार को नहीं ले जा सके थे। लाइन कटी होने के कारण पिछले तीन-चार दिन से आपूर्ति बंद थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर सोमवार की रात में घिरोर व अरांव के मध्य करीब 120 मीटर 33 केवीए की लाइन को काट कर ले गए। ग्रामीणाें ने 33 केवीए की लाइन चोरी होने के संबंध में विद्युत विभाग के अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन


एक्सईएन, एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की। अधिशासी अभियंता बीपी कठेरिया ने बताया कि रात में अज्ञात चोर घिरोर से अरांव के मध्य 33 केवीए की लाइन काट ले गए हैं। तार चोरी के मामले में अरांव एवं सिरसागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें