फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक एवं पिछड़ा वर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष डा. दीप पाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज के हालात हैं। रोजाना आपराधिक घटनाएं हो रहीं है।
विज्ञापन


डा. सिंह मानपाल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव को पुन: पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वे चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं दावा है कि कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान पूर्व परिवहन राज्यमंत्री मान पाल सिंह ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार, प्राजंल यादव, महावीर सिंह, जालिम सिंह, चाहत मियां, डा. महाराज सिंह, मयंक यादव, शाहरूख राज, अभय यादव, मनोज यादव, प्रमोद कुमार, तारिक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें