फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर अब लगेंगी पीओएस मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र के राशन डीलर अब राशन सामिग्री की कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। शहरी क्षेत्र की दुकानों पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन को स्थापित किया जा रहा है। कार्डधारक का अंगूठा लगाने के बाद ही सामिग्री का वितरण हो सकेगा।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही गरीबों के लिए आने वाली राशन सामिग्री की कालाबाजारी अब राशन डीलर नहीं कर सकेंगे।

इसके लिए ही शासन ने नई प्रणाली का प्रयोग करने का फैसला लिया है। शहरी क्षेत्र की प्रत्येक राशन की दुकान पर पीओएस मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल) को लगाया जा रहा है। शनिवार को अवकाश होने के बाद मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर से मशीनों का वितरण दुकानदारों को किया गया। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ऋषी यादव ने कहा पीओएस मशीनों को पहले शहरी क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से मशीनों के माध्यम से राशन सामिग्री का वितरण किया जाएगा। नेटवर्क को होना जरूरी है।

क्योंकि प्रत्येक कार्ड धारक को अपना अंगूठा मशीन पर लगाना होगा। इसके बाद ही राशन सामिग्री को रिलीज किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की 188 राशन की दुकानों पर यह मशीन स्थापित की जा रही है। कुछ दुकानदारों को वितरण करा दिया है। जो दुकानदार नहीं जा सके उनको वितरण तो रविवार को किया जाएगा। दुकानदारों को राशन सामिग्री का वितरण करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें