फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्म रेसलिंग में विवि ने जीते 15 पदक

Sun, 29 Nov 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आर्म रेसलिंग 
विज्ञापन
आगरा। मेरठ में आयोजित अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष भुजा कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 15 पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में देव अग्रवाल (75 किग्रा) ने स्वर्ण, लवकुश (50 किग्रा) ने रजत, हर्ष जुरेल, तेजवीर सिंह और शुभम कुमार यादव ने कांस्य पदक जीते। गौतम कपूर ने 100 किग्रा वर्ग में दो कांस्य पदक हासिल किए। महिला वर्ग में काजल, आस्था, रचना, अर्चना, नीतू और नंदिनी बौहरा ने कांस्य, जबकि श्रेया ने 60 किग्रा वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। महिला टीम की प्रशिक्षक डॉ. रूपा, पुरुष टीम के प्रशिक्षक डॉ. अनिल कुमार और चयन में विजय प्रकाश यादव, प्रो. जगदीश यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें