फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त दिनचर्या दे रही हाइपरटेंशन की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बदलती दिनचर्या और तनाव लोगों को हाइपरटेंशन की बीमारी दे रहे हैं। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती है, तब तक देर हो चुकी होती है। कुछ उपाय हैं, जिनसे हाइपरटेंशन की गिरफ्त में आने से खुद को बचा सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त हैं। हाल ये है कि सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे भी काम खत्म नहीं हो रहा है। काम के अत्यधिक दबाव और अनियमित खानपान से लोगों में अलग-अलग बीमारियां हो रही हैं। एक बीमार ऐसी भी है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति को खोखला कर रही है। ये बीमारी है, हाइपरटेंशन।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम बताते हैं कि इसका सबसे पहला लक्षण उच्च रक्तचाप है। इसके बाद अन्य कई बीमारियां जैसे अनिद्रा, मधुमेह भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती हैं। कई बार ये शरीर के किसी हिस्से को पूरी तरह बेकार कर देती हैं। हालांकि कुछ उपाय करके इससे बचा भी जा सकता है। बताते चलें कि हर साल हाइपरटेंशन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है।
विज्ञापन


ये हैं हाइपरटेंशन के कारण
-देर रात को भोजन करना
-स्मार्टफोन पर देर तक लगे रहना
-किसी बात को लेकर तनाव लेना
-खानपान में लापरवाही करना
-पूरी नींद न लेना

ऐसे कर सकते हैं निवारण
-शाम को जल्द से जल्द सोने का प्रयास करें
-कम से कम आठ घंटे की नींद लें
-समय पर भोजन करें
-किसी बात को लेकर अधिक तनाव न लें
-फास्ट फूड या जंक फूड से बचें
-अत्यधिक एल्कोहल न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें